Type Here to Get Search Results !

NCERT Solutions for Class 10 Social Science History Chapter 6 Urbanization and Urban Life (Hindi Medium)

0
शहरीकरण एवं शहरी जीवन (Urbanization and Urban Life)
NCERT Solutions for Class 10 Social Science History Chapter 6 Urbanization and Urban Life (Hindi Medium)
शहरों ने किन नई समस्याओं को जन्म दिया?
➡️ शहरों ने कई नई नई समस्याओं को जन्म दिया। श्रमिकों की संख्या काफी अधिक थी। अतः इसके लिए आवास की समस्या उत्पन्न हुई। कारख़ानों के मालिकों द्वारा जो आवास बनाए गए उसमें पर्याप्त रोशनी, पानी, स्वच्छ हवा भी उपलब्ध नहीं थी। फलतः स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हुई।
शहरों की आबादी बढ़ने के साथ-साथ बेरोजगारों की समस्या भी बढ़ी। बेरोजगारी की समस्या से कई भयंकर समस्याओं का जन्म हुआ। बेरोजगारी के फलस्वरुप नकारात्मक प्रवृत्ति उत्पन्न हुई। लोगों का नैतिक पतन हुआ, अपराध की प्रवृत्ति उत्पन्न हुई। इस प्रकार, शहर में अनेक समस्याओं को जन्म दिया।

रेशम मार्ग का क्या अर्थ था?
➡️ रेशम व्यापारिक केंद्रों के माध्य विकसित ऐसे मार्ग जो एशिया के विशाल भागों को परस्पर जोड़ने के साथ ही यूरोप तथा उत्तरी अफ्रीका से जा मिलते थे रेशम मार्ग कहलाते थे।

कुछ महत्वपूर्ण खाद पदार्थों के नाम बताए जो भारत के बाहर विकसित हुए।
➡️ सोया, मूंगफली, आलू, टमाटर तथा मक्का आदि।

1840 ईस्वी के दशक में आयरलैंड के हजारों गरीब भूखे मर गए क्यों?
➡️ आयरलैंड के गरीब आलू पर इतनी अधिक निर्भर हो गए थे कि जब मध्य 1840 ईस्वी के बीच में आलू की फसल एकाएक बर्बाद हो गई तो भूख के कारण हजारों गरीब किसान मर गए।

19वीं शताब्दी में हजारों लोग यूरोप से भागकर अमेरिका जाने लगे इसके पीछे क्या कारण थे?
➡️ 19वीं शताब्दी में निम्नलिखित कारणों से लोग यूरोप से भागकर अमेरिका जाने लगे - 
यूरोप में गरीबी और भूख का बोलबाला था।
वहां बहुत अधिक भीड़ तथा बीमारियां थी।
वहां धार्मिक टकराव होते रहते थे। धार्मिक विश्वासों की अपेक्षा करने वालों को करें दंड दिया जाते थे।

अमेरिका को उपनिवेश बनाने के लिए स्पेनिश विजेताओं का सबसे शक्तिशाली हथियार कौन सा था?
➡️ चेचक का कीटाणु।

अमेरिका के निवासियों पर चेचक के कीटाणुओं का क्या प्रभाव पड़ा?
➡️ अमेरिका के लोगों में चेचक से बचने की रोग प्रतिरोधक क्षमता न थी जिसके फलस्वरूप चेचक एक घातक मारक सिद्ध हुई।

कैनाल कॉलोनी अथवा नगर बस्ती क्या थी?
➡️ भारत की अंग्रेजी सरकार ने अर्द्ध रेगिस्तानी भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए नहरों का जाल बिछा दिया ताकि निर्यात के लिए गेहूं और कपास की खेती की जा सके। नई नहरों वाले प्रदेशों में पंजाब के अन्य स्थानों के लोगों को लाकर बसाया गया। उनकी बस्तियों को कैनाल कॉलोनी (नहर बस्ती) कहा जाता था।

अफ्रीका के कागजी विभाजन से क्या अभिप्राय है?
➡️ 1855 ईसवी में यूरोपीय शक्तियों की बर्लिन (जर्मनी) में बैठक हुई। इस बैठक में इन शक्तियों ने अफिरका को नक्शे पर ही लकीरे खींचकर आपस में बांट लिया। इसे ही अफ्रीका का कागजी विभाजन कहते हैं।

उन कारकों का उल्लेख करें जो 18वीं शताब्दी के आखिरी दशक में ब्रिटेन में खदानों की कीमतों में वृद्धि के लिए उत्तरदाई थे?
➡️ आबादी का तेजी से बढ़ना तथा खाद्यान्नों के आयात पर पाबंदी लगाना ब्रिटेन में खाद्यान्नों की कीमतों में वृद्धि के लिए उत्तरदाई था।

भूमंडलीकरण क्या है?
➡️ विभिन्न राष्ट्रों ने लोगों, सामान तथा सेवाओं की उपलब्धता के अवसर प्रदान प्रदान करने की गतिविधियों की अनुमति को भूमंडलीकरण कहते हैं।

भूमंडलीकरण बनने की प्रक्रिया में सहायक कोई चार कारण बताओ?
➡️ भूमंडलीकरण माहौल बनने की प्रक्रिया में सहायक चार कारक इस प्रकार हैं -
व्यापार।
काम की तलाश में लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना।
पूंजी के वैश्विक आवाजाही।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान।

विश्व व्यापार का केंद्र पश्चिम की ओर क्यों खिसक गया?
➡️ चीन के व्यापार में अरुचि तथा अमेरिकियों के बीच रुचि लेने के कारण पश्चिम की ओर विश्व व्यापार का केंद्र खिसकने लगा।

19वीं सदी में किस कारण विश्व में बहुत अधिक परिवर्तन आया?
➡️ आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और तकनीकी करको ने पूरे के पूरे समाज की काया पलट कर दी। फलतः विश्व में काफी परिवर्तन आया।

पूरे विश्व के लगभग 15 करोड लोग घर छोड़कर समुद्र पार करते हुए सुदूर नगरों में चले गए क्यों?
➡️ आजीविका प्राप्त करने एवं अच्छे भविष्य के लिए।

उन देशों के नाम बताओ जो ब्रिटेन को खाद्यान्न निर्यात करते थे?
➡️ अमेरिका, रूस तथा ऑस्ट्रेलिया।

पश्चिम पंजाब में कृषि सुधार के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा कौन से कदम उठाए गए?
➡️ पश्चिम पंजाब में सिंचाई के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा नहरों का जाल बिछा दिया गया।

वह कौन से अविष्कार थे जिन्होंने उन्नीसवीं शताब्दी के विश्व में बदलाव ला दिया?
➡️ भाप के जहाज, रेलवे और टेलीग्राफ।

जब हम कहते हैं कि 16 वीं सदी में दुनिया सिकुड़ने लगी थी तो इसका क्या मतलब है?
➡️ इसका मतलब यह है कि 16 वीं सदी में संसार के देश एक दूसरे के निकट आने लगे थे। उनके बीच आपसी आदान-प्रदान बढ़ गया था। इस प्रकार से भी एक दूसरे पर निर्भर हो गए थे।

गांव के कृषि जन्य आर्थिक क्रियाकलापों की विशेषता को दर्शाएं।
➡️ गांव की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि संबंधी व्यवसाय से जुड़ा होता है। खेती और पशुपालन उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत कृषि उत्पादन है। गांव की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था है जो जीवन निर्वाह अर्थव्यवस्था की अवधारणा पर आधारित है।

शहर किस प्रकार की क्रियाओं का केंद्र होता है?
➡️ शहरों में मुख्यतः व्यापार तथा उत्पादन होता है। शहरों के बसने एवं विकसित होते ही प्रशासन नागरिक सुविधाओं का प्रबंधन, शिक्षा आदि का कार्य कलाप भी स्वतः रूप से करता है। इस प्रकार शहर, उत्पादन, व्यापार, प्रशासन, राजनीतिक शिक्षा आदि क्रियाओं का केंद्र होता है।
♥️♥️ Thank you for visiting ❤️♥️

Post a Comment

0 Comments