Type Here to Get Search Results !

कोरोना वायरस (COVID-19) क्या है इससे कैसे बचें?

0
कोरोना वायरस (COVID-19) : आज के इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे कोरोना वायरस (COVID-19) के बारे में जिसमें पूरे दुनिया को हिलाया हुआ है इस वायरस ने दुनिया के 170 से भी ज्यादा देशों में फैल गया है इस वायरस से अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और अब तक लाखों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस (COVID-19) बहुत ही तेजी से फैलता है और इस वायरस का अब तक कोई इलाज नहीं है। तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि कोरोना वायरस (COVID-19) कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या है और इससे बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए।
कोरोना वायरस (COVID-19) क्या है इससे कैसे बचें?


कोरोना वायरस (COVID-19) क्या है?

कोरोना वायरस रोग (COVID-19) एक नया वायरस के कारण होने वाला एक संक्रामक रोग है। यह बीमारी खांसी, बुखार और अधिक गंभीर मामलों में, सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों के साथ सांस की बीमारी (फ्लू की तरह) का कारण बनती है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया इस इस वायरस Infection दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था।

कोरोना वायरस (COVID-19) कैसे फैलता है?

विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) के अनुसार कोरोनो वायरस रोग मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है, जब उन्हें खांसी या छींक आती है। यह तब भी फैलता है जब कोई व्यक्ति उस सतह या वस्तु को छूता है जिस पर वायरस होता है, फिर उनकी आंखों, नाक या मुंह को छूता है।

कोरोना वायरस (COVID-19) के लक्षण क्या है?

विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) के अनुसार लक्षण दिखने से पहले, व्यक्ति एक से चौदह दिनों तक वायरस की वजह से बीमार रह सकता है. बुखार, थकान, और सूखी खांसी कोरोना वायरस की बीमारी (COVID-19) के सबसे आम लक्षण हैं. ज़्यादातर लोग (करीब 80%), बिना किसी खास इलाज के ही ठीक हो जाते हैं.
बहुत ही कम मामलों में, यह बीमारी गंभीर और जानलेवा भी हो सकती है. बुज़ुर्ग और ऐसे लोग जिन्हें दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं (जैसे कि अस्थमा, डायबिटीज़ या दिल की बीमारी) है उनके लिए यह वायरस ज़्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

कोरोना वायरस (COVID-19) से बचने के क्या क्या उपाय है?

विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) के अनुसार आप वायरस से खुद को बचाने के साथ ही इसे फैलने से रोकने में भी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप :
  • नियमित रूप से साबुन और पानी से या अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइज़र से 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
  • खांसने और छींकने के दौरान डिस्पोज़ेबल टिशू से या कोहनी को मोड़कर, अपनी नाक और मुंह को ढकें।
  • जो लोग बीमार हैं उनसे (एक मीटर या तीन फ़ीट की) दूरी बनाए रखें।
  • घर पर ही रहें और अगर आप बीमार हैं, तो खुद को परिवार के सभी लोगों से अलग कर लें।
  • अगर आपके हाथ साफ़ नहीं हैं, तो अपनी आंख, नाक या मुंह को न छुएं।

कोरोना वायरस रोग (COVID-19) को रोकने के लिए वर्तमान में कोई टीका है क्या?

विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस (COVID-19) को रोकने या इसके उपचार के लिए कोई भी खास दवा नहीं है. हो सकता है कि लोगों को सांस लेने में होने वाली दिक्कत से बचने के लिए, मेडिकल सहायता लेनी पड़े।

कोरोना वायरस रोग (COVID-19) के लिए Medical treatments?

विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) के अनुसार अगर आपको बुखार, खांसी, और सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. आप अपने डॉक्टर को कॉल करके अपने हाल ही में की गयी यात्राओं के बारे में बताए या अन्य किसी भी यात्रियों से मिले हों उनके बारे में बताए।

Post a Comment

0 Comments